Auraiya News: औरैया में खेत से लौट रहे युवक को रोककर पीटा, चार के खिलाफ तहरीर
औरैया, नवम्बर 7 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के तिरकों गांव में खेत से काम करके लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित के मुताबिक, गाली-गलौज का विरोध करने पर चार लोगों ने डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में उसके होंठ, आंख के पास और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। उसने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी मोनू बाथम ने पुलिस को बताया कि छह नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह खेत से काम करके घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के भोला पुत्र लखमीर जाटव, करन जाटव, योगेश जाटव और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया। आरोप है कि चारों शराब के नशे में थे और गाली-गलौज करने लगे। मोनू के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपितों ने डंडों और लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.