Auraiya News: औरैया में खेत से मंडी तक धान पर बारिश की मार, बुवाई पर भी संकट के बादल
औरैया, अक्टूबर 30 -- Auraiya News: कहीं खेत में धान की फसल पककर तैयार है तो कहीं कटाई के बाद मड़ाई का इंतजार है। कोई किसान उपज बेचने मंडी पहुंचा है तो किसी ने आलू और सरसों की बुवाई के लिए खेत तैयार कर लिया है। ऐसे समय मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद रिमझिम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 29 से घटकर 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। छह डिग्री की गिरावट से सुबह ठंड का अहसास हुआ। बारिश ने खेती के काम प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ा दी है। इस समय खेती के लिहाज से मौसम का साफ रहना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल, किसानों की बढ़ी धड़कन धान की कटाई और मड़ाई के साथ किसान अगली फसल की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में बारिश का सिलसिला बढ़ा तो खेत से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.