Auraiya News: औरैया में खेत पर विवाद में युवक पर हमले का आरोप, हाथ टूटा
औरैया, अक्टूबर 21 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के विलावा गांव में खेत पर विवाद के दौरान बुजुर्ग दंपति से धक्का-मुक्की का विरोध करने पर उनके पौत्र पर हमला किए जाने का आरोप है। पिता की तहरीर के मुताबिक, लाठी और दरांती के हमले से युवक का हाथ टूट गया और एक उंगली कट गई। घायल का चिचौली स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विलावा निवासी सर्वेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे उनके भाई प्रदीप सिंह चौहान उर्फ भूरे चौहान और उनके बेटे अमन चौहान का खेत पर उनके माता-पिता से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने बुजुर्ग दंपति के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की।सर्वेश के मुताबिक, उनके बेटे अभिषेक चौहान ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.