Auraiya News: औरैया में कोर्ट के आदेश पर घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ करने की प्राथमिकी
औरैया, जुलाई 17 -- Auraiya News: अयाना। एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर अयाना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि दो जून की शाम सात बजे के करीब गांव की सुमन, उनका बेटा दीपक उर्फ शिवम, चंद्रपाल सेंगर, उनके बेटे दीपेंद्र उर्फ दीपू, ज्ञानेंद्र उर्फ सीपू, जीतू सेंगर व कमल ने घर में घुसकर पौत्र ऋषि के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। साथ ही बहू व पौत्री के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। उसने मामले में संबंध में थाना में तहरीर दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरन उसे कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: महिला को पीटने में युवक पर प्राथमिकी थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.