Auraiya News: औरैया में कॉलेज से लौट रहे एलएलबी छात्र को पिकअप ने रौंदा, मौत
औरैया, सितम्बर 30 -- Auraiya News: अछल्दा मार्ग पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार एलएलबी छात्र को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप कब्जे में लेकर थाने में खड़ी करा दी है। भूरेपुर गांव निवासी 22 वर्षीय राघवेंद्र उर्फ छून्नू पुत्र राजू उर्फ राजेंद्र शर्मा औरैया के जीएस लॉ कॉलेज में एलएलबी का छात्र था। बुधवार को वह कॉलेज से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे अछल्दा मार्ग पर टीकमपुर गांव के पास सामने से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राघवेंद्र बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.