Auraiya News: औरैया में कुकर फटने से महिला गंभीर रूप से झुलसी
औरैया, अक्टूबर 21 -- Auraiya News: गला उम्मेद गांव में बुधवार सुबह गैस चूल्हे पर मटर उबालते समय कुकर फट गया। हादसे में 35 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे भरथना के निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। नगला उम्मेद निवासी राजेश कुमार की पत्नी रामकांति बुधवार सुबह करीब सात बजे कुकर में मटर उबालने के लिए गैस चूल्हे पर रखकर घर के अन्य काम करने लगी थीं। काफी देर तक सीटी नहीं आने पर वह गैस बंद करने के लिए चूल्हे के पास पहुंचीं। इसी दौरान तेज धमाके के साथ कुकर फट गया। इसकी चपेट में आकर रामकांति गंभीर रूप से झुलस गईं। धमाके की आवाज सुनकर घर के बाहर बैठे वीर सिंह अंदर पहुंचे तो रामकांति बेहोशी की हालत में पड़ी थीं। शोर सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वे महिला को निजी वाहन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.