औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: रामपुर बरौना कलां गांव में एक किसान के घर के पास करीब चार फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। देखते ही देखते वह घर के पास रखे भूसे में घुस गया। सूचना पर पहुंची टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। गांव निवासी भंवरलाल यादव उर्फ मटरू की पत्नी रूबी घर से बाहर निकलीं तो उन्हें अजगर दिखाई दिया। उस समय वह घर पर अकेली थीं। अजगर को भूसे में घुसते देख उन्होंने फोन कर पति को जानकारी दी। ग्रामीणों के मुताबिक, अजगर करीब चार इंच मोटा था। मौके पर पहुंची टीम ने भूसे में अजगर की तलाश की। काफी मशक्कत के बाद भी उसे पकड़ा नहीं जा सका। अजगर के भूसे में ही छिपे होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...