औरैया, अक्टूबर 31 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों ने एक युवक पर किशोरी को ले जाने और दो अन्य लोगों पर उसकी मदद करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी के परिजन ने तहरीर में बताया कि वह 20 जुलाई को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। देर तक घर न पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की गई। रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों के मुताबिक, बाद में पता चला कि इटावा जिले का एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोप है कि दो अन्य लोगों ने भी इसमें युवक की मदद की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 28 अक्टूबर को तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज क...