औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: कस्बे में एचपी पेट्रोल पंप के आगे नदी पुल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी अछल्दा पहुंचाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। एक घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पुरान पुरवा निवासी राजेश कुमार पुत्र रामौतार ने पुलिस को बताया कि पांच नवंबर को उनका पुत्र प्रदीप कुमार अपने मित्र महेन्द्र कुमार पुत्र नाथूराम और प्रदीप कुमार पुत्र हरिशचन्द्र के साथ बाइक से औरैया जा रहा था। तीनों रसूलाबाद से बिधूना होते हुए अछल्दा पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में बाइक की टक्कर से राहगीर का कंधा जख्मी, चालक पर मुकदमाकार की टक्कर से तीन ...