औरैया, सितम्बर 1 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सोमवार देर रात जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। औरैया कोतवाली से लेकर दिबियापुर, बेला, कुदरकोट और सहार थाने में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।औरैया कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह का तबादला कर उन्हें दिबियापुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सहार थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को औरैया कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। वहीं दिबियापुर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश को चुनाव सेल का प्रभारी बनाया गया है। कुदरकोट थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह को बेला थाने की कमान सौंपी गई है। बेला थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी को कुदरकोट थाना प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक गणेश गुप्ता को सहार थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इ...