औरैया, अगस्त 25 -- Auraiya News: कंचौसी। दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी रेलवे स्टेशन रोड पर मानस इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली का खंभा तोड़ते हुए सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी। हादसे के दौरान पास से गुजर रहा बाइक सवार बाल-बाल बच गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो कंचौसी निवासी रामकुमार कठेरिया का नाबालिग पुत्र शिवा चला रहा था। उसके साथ गाड़ी में बैठा दोस्त भी नाबालिग बताया जा रहा है। तेज रफ्तार के कारण स्कॉर्पियो चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। गाड़ी पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराई और उसे तोड़ते हुए दुकान में जा घुसी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बिजली खंभे से टकराकर मकान के शटर में घुसी तेज रफ्तार कार गनीमत रही कि हादसे में ...