Auraiya News: औरैया में ओवरलोडिंग के खिलाफ टोल प्लाजा पर चला जांच अभियान
औरैया, अक्टूबर 14 -- Auraiya News: ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बुधवार देर रात अनंतराम टोल प्लाजा पर संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान सात ट्रकों की जांच की गई। निर्धारित मानकों का पालन करने की हिदायत देकर सभी वाहन चालकों को जाने दिया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम अजीतमल विनोद कुमार मीणा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी अजीतमल और परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल रहे। टीम ने टोल प्लाजा से गुजरने वाले भारी वाहनों को रोककर उनके अभिलेखों और भार की जांच की। अभियान के दौरान सात ट्रकों की जांच की गई। कोई बड़ी खामी सामने नहीं आने पर अधिकारियों ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित क्षमता के अनुसार ही माल लादकर वाहन चलाने की हिदायत दी। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.