Auraiya News: औरैया में एसपी ने बिधूना में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: गोवर्धन पूजा, भाईदूज और आगामी छठ पूजा के मद्देनजर मंगलवार को एसपी अभिषेक भारती ने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त की। उनके साथ एएसपी आलोक मिश्रा और सीओ बिधूना पुनीत मिश्रा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान एसपी अभिषेक भारती ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। लगातार भ्रमणशील रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा और सीओ पुनीत मिश्रा ने स्थानीय व्यापारियों व आमजन से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने त्योहारों को आपस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.