Auraiya News: औरैया में एटीएम में पत्ती लगाकर रुपये फंसाने वाला तीन दिन बाद भी फरार
औरैया, सितम्बर 23 -- Auraiya News: कस्बे के चमनगंज तिराहे स्थित एटीएम में पत्ती लगाकर ग्राहकों के रुपये फंसाने का प्रयास करने वाला युवक तीन दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। एटीएम के निगरानी कैमरे में युवक का चेहरा और उसकी गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस की विशेष अभियान एवं निगरानी टीम फुटेज के आधार पर उसकी पहचान और तलाश में जुटी है। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक युवक इंडिया वन के एटीएम में पहुंचा। उसने पहले मशीन से 500 रुपये निकाले। इसके बाद रुपये बाहर निकलने वाले स्थान पर पत्ती लगा दी। पुलिस के अनुसार, इसके पीछे अगले ग्राहक की धनराशि मशीन में फंसाने और बाद में उसे निकालने की मंशा थी। युवक की गतिविधि निगरानी कैमरे में कैद हो गई। इसकी भनक लगते ही वह मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एटीएम की जांच की और लगाई गई पत्ती को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.