Auraiya News: औरैया में एटीएम में पत्ती लगाकर रुपये फंसाने की कोशिश, युवक फरार
औरैया, सितम्बर 21 -- Auraiya News: कस्बे के चमनगंज तिराहे पर लगे इंडिया वन एटीएम में सोमवार शाम एक युवक ने रुपये निकलने वाले स्थान पर पत्ती लगाकर ग्राहकों की रकम फंसाने का प्रयास किया। युवक की पूरी करतूत एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्ती और फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक युवक एटीएम कक्ष में पहुंचा। उसने पहले मशीन से पांच सौ रुपये निकाले। इसके बाद जेब से एक पत्ती निकालकर मशीन के उस हिस्से में लगा दी, जहां से रुपये बाहर निकलते हैं। बताया गया कि पत्ती लगाने के बाद किसी ग्राहक के रुपये निकालने पर रकम बाहर आने के बजाय मशीन में फंस जाती। ग्राहक के जाने के बाद आरोपी वापस आकर फंसी रकम निकाल सकता था। हालांकि, किसी ग्राहक के रुपये फंसने से पहले ही उसकी हरकत की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.