Auraiya News: औरैया में उपनिरीक्षक पद पर चयन से गैली गांव में खुशी
औरैया, नवम्बर 7 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के गैली गांव निवासी अमन कुमार त्रिवेदी का उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। शनिवार को लखनऊ में उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उनकी सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। गैली निवासी रविकांत त्रिवेदी के पुत्र अमन कुमार त्रिवेदी के चयन पर परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने हर्ष जताया। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रवासियों ने अमन की उपलब्धि को मेहनत, लगन और संघर्ष का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी लक्ष्य तय कर तैयारी करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.