Auraiya News: औरैया में इलाज के दौरान वृद्धा ने तोड़ा दम, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा
औरैया, जुलाई 14 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई एक वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के करीब 20 दिन बाद मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मैनहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि 24 जून की शाम उसकी मां पड़ोसी गांव वंशी से पैदल घर लौट रही थीं। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी थे। शाम करीब साढ़े छह बजे अछल्दा-रामगढ़ मार्ग पर ग्राम सतीपुरवा के सामने पीछे से तेज गति और लापरवाही से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं。
घटना की जानकारी परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.