औरैया, नवम्बर 6 -- Auraiya News: मुरादगंज सर्विस रोड पर बाइक की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत के मामले में करीब 25 दिन बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। पिता की तहरीर पर अजीतमल कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। हादसे में युवक की भतीजी भी गंभीर रूप से घायल हुई थी, जिसका जिला अस्पताल चिचौली में उपचार चल रहा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरपुर निवासी राजीव कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि 12 अक्टूबर को उनका इकलौता बेटा मोहित अपनी भतीजी को दवा दिलाने बाइक से मुरादगंज जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे सर्विस रोड पर सामने आए एक अज्ञात बाइक सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए औरैया ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिय...