Auraiya News: औरैया में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, युवक की मौत, चार घायल
औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: अयाना-बीझलपुर मार्ग पर बड़ी माता मंदिर के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी को सीएचसी अयाना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक समेत तीन घायलों को चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। विकास यादव के बड़े भाई मलखान सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे विकास अपने दोस्त संजेश प्रजापति के साथ खेत में खड़ी सरसों की फसल देखकर बाइक से घर लौट रहा था। बड़ी माता मंदिर के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर अयाना निवासी उमरेश चंद्र, उनके पुत्र दीपक और दामाद मनीष सवार थे। टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग घायल हो गए।ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.