Auraiya News: औरैया में आतिशबाजी के बीच जला रावण, जय श्रीराम से गूंजा मैदान
औरैया, अक्टूबर 21 -- Auraiya News: राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद जैसे ही दशानन के पुतले में आग लगी, रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आतिशबाजी के बीच रावण का पुतला धू-धूकर जलने लगा। मंगलवार को कस्बे के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित 157वें रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में हजारों लोग इस दृश्य के साक्षी बने। दशहरा मेले में सुबह से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। शाम होते-होते मैदान में भीड़ बढ़ गई। महिलाओं, बच्चों और युवाओं में मेले को लेकर उत्साह रहा। खिलौनों और चाट-पकौड़ी की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और परिवार के साथ आए लोगों ने खरीदारी की। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में रघुनायक का तीर चला दशानन का दंभ जला रामलीला के कलाकारों ने भगवान राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया। युद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.