Auraiya News: औरैया में आठ केंद्रों पर होगी पीईटी, कैमरों की निगरानी में देंगे परीक्षा
औरैया, अक्टूबर 21 -- Auraiya News: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिनों में दो-दो पालियों में प्रस्तावित परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और रिकॉर्डिंग व्यवस्था चालू रखने के निर्देश दिए गए। बुधवार को तैयारियों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से केंद्रों का पहले निरीक्षण कर कमियां दूर कराने को कहा। केंद्रों के अंदर मोबाइल, कैलकुलेटर और प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश व इस्तेमाल पर रोक रहेगी। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष और नकलविहीन कराना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें और आयोग के निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.