Auraiya News: औरैया में अस्पताल में मरीजों को बांटे फल और दूध, संयोजक का सम्मान
औरैया, अक्टूबर 31 -- Auraiya News: एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से शनिवार को 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूध, ब्रेड, बिस्कुट, नमकीन और फल वितरित किए गए। मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। जलपान वितरण अभियान के चार माह पूरे होने पर मुख्य संयोजक डॉ. शिवकुमार सोनी का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल रानू और मुख्य संयोजक डॉ. शिवकुमार सोनी के नेतृत्व में सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती महिला, पुरुष और बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की। अस्पताल परिसर की नियमित सफाई करने वाले कर्मचारियों को भी खाद्य सामग्री भेंट की गई। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर एक जुलाई को मरीजों को प्रतिदिन जलपान उपलब्ध कराने की पहल शुरू की गई थी। यह भी पढ़ें- Orai News: सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.