Auraiya News: औरैया में अरिंद नदी में डूबने से युवक की मौत, पांच घंटे बाद मिला शव
औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के उदईपुर गांव में सोमवार दोपहर अरिंद नदी में छलांग लगाने के बाद 23 वर्षीय युवक डूब गया। ग्रामीणों और पुलिस ने करीब पांच घंटे तक उसकी तलाश की। शाम पांच बजे पुल से लगभग 200 मीटर दूर युवक का शव मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उदईपुर गांव निवासी 23 वर्षीय विकास पुत्र प्रताप सिंह ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के पास अरिंद नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे नदी में कूदते देखा तो बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी में उसका पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे एकत्र हो गए और उसकी तलाश शुरू की।
पांच घंटे बाद मिला युवक का शव जानकारी पर एरवाकटरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी में खोज अभियान चलाया। करीब पांच घंटे की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.