Auraiya News: औरैया में अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों से टकराई
औरैया, अक्टूबर 30 -- Auraiya News: बिधूना-अछल्दा मार्ग पर कस्बे के कुसमरा मोड़ के पास गुरुवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची रुरुगंज चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दिबियापुर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र राकेश कुमार श्रीवास्तव अपने जीजा शिवकांत श्रीवास्तव के यहां ककराही, थाना भरथना जा रहे थे। बताया गया कि वह अपने जीजा की ही ऑरा कार चला रहे थे। रात करीब 11 बजे कुसमरा मोड़ के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों से जा टकराई।टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.