Auraiya News: औरैया में अजीतमल में कल सजेगी श्याम भजन संध्या
औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: कस्बे के जनमानस महाविद्यालय में रविवार, 15 नवंबर को पांचवां श्री श्याम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शाम छह बजे से भजन संध्या शुरू होगी। इसमें विभिन्न स्थानों से आने वाले कलाकार बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। आयोजकों के अनुसार, भजन गायक यश शर्मा इंदौर से, साक्षी चोपड़ा दिल्ली से और मुकुल द्विवेदी श्री श्याम वृंदावन से कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन स्थल को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा। जन्मोत्सव का आयोजन 'करने वाला श्याम और कराने वाला श्याम' संस्था की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम के निवेदक श्री श्याम परिवार, अजीतमल-बाबरपुर हैं। आयोजकों ने बताया कि भजन संध्या शाम छह बजे से प्रभु की इच्छा तक चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.