Auraiya News: औरैया में अजीतमल आ रहे युवक को रास्ते में घेरकर पीटा, मुकदमा
औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र में अजीतमल आ रहे युवक को रास्ते में घेरकर पीटने का मामला सामने आया। आरोप है कि कार और बाइक से पहुंचे लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। टड़वा बिकू गांव निवासी अभय कुमार ने पुलिस को बताया कि 22 अक्टूबर की सुबह करीब 8:15 बजे वह अजीतमल आ रहे थे। रास्ते में कार और लाल रंग की अपाचे बाइक से आए लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि अभिषेक, उत्कर्ष और उनके साथ मौजूद चार-पांच अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। पीड़ित ने मारपीट में गंभीर चोटें आने की बात कही। आरोपियों से आगे भी खतरे की आशंका जताते हुए चिकित्सकीय परीक्षण और कानूनी कार्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.