औरैया, अक्टूबर 9 -- Auraiya News: सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को जालौन रोड स्थित पैगंबरपुर तिराहे के पास एक युवक को तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैगंबरपुर तिराहे के पास जांच की। इस दौरान नारायणपुर पुलिस चौकी के पास रहने वाले 24 वर्षीय ऋषभ गौतम उर्फ बादशाह पुत्र हरिओम उर्फ कल्लू को पकड़ा गया।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा संख्या 689/2026 में शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया। सपुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ कोतवा...