औरैया, अगस्त 11 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। चिचौली स्थित 100 शैय्या जिला अस्पताल में संचालित कैंटीन को लेकर मिली शिकायत के बाद मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच करने पहुंची। कैंटीन का निरीक्षण करने के बाद टीम ने आसपास के प्रतिष्ठानों से चना और पानी पाउच के नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान 480 पानी पाउच भी सीज किए गए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय सुनील कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने शिकायत के आधार पर अस्पताल की कैंटीन का निरीक्षण किया। टीम ने वहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की।इसके बाद चिचौली स्थित प्रतिष्ठानों पर जांच की गई। यह भी पढ़ें- Zepto के वेयरहाउस पर पड़ा छापा! अंदर का हाल देखकर अधिकारियों के उड़े होश यहां से चना और पानी पाउ...