औरैया, अगस्त 20 -- Auraiya News: पारिवारिक विवादों को थाने और अदालत तक पहुंचने से पहले आपसी संवाद और परामर्श के जरिए सुलझाने के लिए जिले के तीनों सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केंद्र शुरू किए गए हैं। गुरुवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन ने कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही अजीतमल और बिधूना में बनाए गए केंद्रों की ऑनलाइन शुरुआत की गई। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र भी मौजूद रहे। तीनों केंद्र पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में तैयार किए गए हैं। इन केंद्रों पर पति-पत्नी और परिवार के सदस्यों के बीच होने वाले विवादों में दोनों पक्षों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक परिवार परामर्श केंद्रों पर विवाद से जुड़े दोनों पक्ष...