Auraiya News: ओवरलोडिंग पर एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई, नौ वाहन सीज
औरैया, जुलाई 14 -- Auraiya News: औरैया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एन.सी. शर्मा ने मंगलवार को जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर नौ वाहनों को सीज कराया। इनमें छह ओवरलोड वाहन और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान दो वाहन थाना अछल्दा, तीन वाहन थाना ऐरवाकटरा तथा चार वाहन कोतवाली सदर क्षेत्र की देवकली पुलिस चौकी में निरुद्ध किए गए। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.