Auraiya News: ओवरटेक कर अचानक मोड़ा ट्रैक्टर, ऑटो भिड़ने से चार घायल
औरैया, अक्टूबर 25 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर और ऑटो की भिड़ंत में बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। बताया गया कि ऑटो को ओवरटेक करने के बाद ट्रैक्टर चालक ने अचानक वाहन को कोल्ड स्टोरेज की ओर मोड़ दिया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से भिड़ गया। घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया गया, जहां से एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इटावा की ओर से सवारियां लेकर ऑटो अजीतमल आ रहा था। अनंतराम टोल प्लाजा के पास भदौरिया कोल्ड स्टोरेज के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो को ओवरटेक किया। इसके बाद चालक ने अचानक ट्रैक्टर को कोल्ड स्टोरेज की ओर मोड़ दिया। पीछे आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर उससे टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार लीटेपुर निवासी 35 वर्षीय मनोरमा पत्नी सुदेश कुमार, उनकी 10 वर्षीय बेटी छाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.