Auraiya News: ऑनलाइन उपस्थिति समेत पांच समस्याओं पर शिक्षकों ने उठाई आवाज
औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति, वेतन कटौती, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को समान वेतन, ऑनलाइन सर्विस बुक और लंबित चयन वेतनमान समेत पांच प्रमुख समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने शासनादेश और विभागीय निर्देशों के अनुरूप समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में कंट्रोल रूम के माध्यम से विद्यालयों से प्रतिदिन उपस्थिति रजिस्टर और पूरे स्टाफ की जियो-टैग फोटो मांगी जा रही है। उनका कहना है कि इस संबंध में शासन स्तर से कोई स्पष्ट आदेश नहीं है। ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था पर अग्रिम आदेश तक रोक होने के बावजूद समानांतर व्यवस्था के रूप में प्रतिदिन फोटो मांगना उचित नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.