Auraiya News: ऑटो की टक्कर से घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, 13 दिन बाद चालक पर मुकदमा
औरैया, जुलाई 23 -- Auraiya News: अटसू-अजीतमल मार्ग पर ऑटो की टक्कर से घायल हुए वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के 13 दिन बाद मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली अजीतमल में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, गोण्डा जिले के थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम भदैयां निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनके पिता जदुनाथ बाबरपुर के लक्ष्मीनगर में किराये पर रहकर हींग बेचने का काम करते थे। आठ जुलाई की शाम करीब 7:15 बजे वह हींग बेचकर साइकिल से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि चकसत्तापुर नाले के पास पीछे से आए ऑटो संख्या यूपी-79 टी-5259 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.