औरैया, अक्टूबर 1 -- Auraiya News: भारतीय स्टेट बैंक की औरैया शाखा में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण और परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बैंक परिसर में पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। मुख्य प्रबंधक प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पौधों का संरक्षण कर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण दिया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने की अपील की। इस दौरान प्रबंधक पीयूष चंद्र, दीक्षा दुबे, प्रतीक्षा वर्मा सहित बैंक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...