Auraiya News: एसडीएम पहुंचे राजीवनगर, पंपसेट से शुरू कराई जल निकासी
औरैया, जुलाई 6 -- Auraiya News: नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के मोहल्ला राजीवनगर और सूर्यनगर में तालाबों के ओवरफ्लो होने से उत्पन्न जलभराव की समस्या को हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। सोमवार को उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया और तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर जलभराव दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद पंपसेट लगाकर मोहल्ले में भरे पानी की निकासी शुरू कराई गई। साथ ही एक तालाब का अतिरिक्त पानी दूसरे तालाब में स्थानांतरित कर जलस्तर कम कराया गया, जिससे गलियों और घरों के बाहर जमा पानी धीरे-धीरे निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाबों में लंबे समय से काई और गाद जमा होने के कारण बारिश के दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.