औरैया, जुलाई 15 -- Auraiya News: एनआईए एक्ट से जुड़े एक मामले में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट पर थाना अछल्दा पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी न्यायालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो रहा था। इसके चलते उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट के अनुपालन में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुरूप आरोपी को पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। थाना पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है और वांछित आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्ता...