Auraiya News: एक ही रात दो कारखानों में चोरी, व्यापारियों में दहशत
औरैया, अगस्त 4 -- Auraiya News: कस्बा एरवा कटरा में सोमवार देर रात चोरों ने एक ही रात दो कारखानों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। एक कारखाने से सरसों की लाह से भरी दो बोरियां चोरी कर ली गईं, जबकि दूसरे कारखाने में घुसकर गोलक में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हुई इन घटनाओं से व्यापारियों में दहशत और पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। कस्बे के मोहल्ला एरवा पछेला निवासी राजू तिवारी के आटा चक्की एवं स्पेलर कारखाने का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण अधूरा होने के कारण वह रात में कारखाने पर ही सो रहे थे। आरोप है कि देर रात अज्ञात चोर निर्माणाधीन हिस्से से भीतर घुस गए और सरसों की लाह से भरी दो बोरियां चोरी कर ले गए। सुबह बोरियां गायब मिलने पर उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। पड़ोसी रामबाबू चक्रवर्ती ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.