औरैया, अगस्त 22 -- Auraiya News: अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा का 102वां स्थापना दिवस एक सितंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान पौधरोपण, संगीतमय सुंदरकांड पाठ, रंगोली और दीपोत्सव समेत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। शनिवार को महासभा की औरैया इकाई की बैठक में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ब्लॉक गेट के पास स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला महामंत्री कपिल गुप्ता ने बताया कि स्थापना दिवस पर सुबह काली माता मंदिर परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। शाम को संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ रंगोली और दीपमालिका का आयोजन होगा। पौधरोपण की जिम्मेदारी मनीष पुरवार हीरू और सुंदरकांड पाठ की कपिल गुप्ता को सौंपी गई। रंगोली और दीपमालिका कार्यक्रम की जिम्मेदारी महिला टीम संभालेगी। प्रां...