औरैया, सितम्बर 12 -- Auraiya News: अटसू चौकी क्षेत्र के नंदलाल का पुरवा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त को चुनौती देते हुए एक के बाद एक चार घर खंगाल डाले। किसी घर में छत का जाल खोलकर दाखिल हुए तो कहीं अलमारी और संदूक के ताले तोड़ दिए। चोर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, 37 हजार रुपये नकद, महंगी साड़ियां और जरूरी दस्तावेज समेट ले गए। पूरी रात चोर गांव में वारदात करते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी। शनिवार सुबह चार घरों में चोरी का पता चलते ही गांव में खलबली मच गई। एक ही रात में सिलसिलेवार चोरियों ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। नंदलाल का पुरवा निवासी लाखन ने बताया कि रात में चोर छत पर लगे जाल को खोलकर घर में दाखिल हुए। इसके बाद कमरों को खंगालकर पायल, झुमकी, टॉप्स, फूल, क...