Auraiya News: एक बाइक पर पांच छात्र, किसी ने नहीं लगाया हेलमेट
औरैया, अक्टूबर 17 -- Auraiya News: कस्बे के बाईपास मार्ग पर शनिवार को एक ही बाइक पर पांच नाबालिग छात्र सवार होकर फर्राटा भरते दिखाई दिए। बाइक चला रहे छात्र समेत किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। क्षमता से अधिक सवारी और सुरक्षा नियमों की अनदेखी से छात्रों के साथ ही अन्य राहगीरों पर भी हादसे का खतरा बना रहा। कस्बे के तिराहे के पास पांच छात्र एक बाइक पर सवार होकर बिधूना की ओर जा रहे थे। जगह कम होने के कारण छात्र एक-दूसरे से सटकर बैठे थे। सबसे पीछे बैठा छात्र गिरने से बचने के लिए आगे बैठे साथी को पकड़े था। इसके बावजूद बाइक तेज गति से सड़क पर दौड़ती रही। स्थानीय लोगों का कहना था कि बाइक पर अधिक लोगों के सवार होने से मोड़ अथवा अचानक ब्रेक लगाने पर संतुलन बिगड़ सकता है। बिना हेलमेट हादसा होने पर गंभीर चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। लोगों ने पुलिस से ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.