औरैया, अक्टूबर 22 -- Auraiya News: जिले में एक नवंबर को वृहद विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें नागरिकों को नि:शुल्क विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र लाभार्थियों को संबंधित विभागों की योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान में सहायता करने पर जोर रहेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रोमा गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष मयंक चौहान के आदेश पर शिविर आयोजित किया जाएगा। संबंधित विभागों के समन्वय से कमजोर और वंचित वर्गों तक विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास होगा। शिविर में महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को उनके अधिकारों तथ...