Auraiya News: एक दिन की प्रधानाध्यापक बनी कामिनी ने परखी व्यवस्था
औरैया, अक्टूबर 13 -- Auraiya News: उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रीपुर कंपोजिट में मंगलवार को कक्षा सात की छात्रा कामिनी को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया। जिम्मेदारी संभालने के बाद कामिनी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और दिनभर शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन कराया। प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ने छात्रा कामिनी को एक दिन के लिए विद्यालय की कमान सौंपी। कामिनी ने कक्षाओं में पहुंचकर पढ़ाई की व्यवस्था देखी। इसके साथ ही मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और वितरण का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी छात्रा की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार, सहायक अध्यापक प्रेम सिंह, सोहन सिंह, विकास बाजपेयी, रुचि पांडेय, प्रियंका, अपर्णा द्विवेदी तथा शिक्षामित्र हेमंत और प्रबल प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.