औरैया, अक्टूबर 14 -- Auraiya News: मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को जिला पंचायत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुरुगंज में छात्राओं को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई। कक्षा नौ-ए की छात्रा वंदना श्रीवास्तव को एक दिन की प्रधानाचार्य बनाया गया। छात्राओं ने विद्यालय की व्यवस्थाएं संभालते हुए नेतृत्व और निर्णय लेने का अनुभव प्राप्त किया। प्रधानाचार्य की कुर्सी संभालने के बाद वंदना ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अनुशासन, कक्षाओं के संचालन और विद्यार्थियों की समस्याओं पर ध्यान दिया। कक्षा 10 की छात्राओं अनुष्का राठौर, स्नेहलता और सुनैना ने भी प्रशासनिक कार्यों में सहयोग किया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि नवरात्र और मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें...