Auraiya News: एक करोड़ से संवरेगा प्राचीन दुर्वासा ऋषि मंदिर, भूमिपूजन के साथ काम शुरू
औरैया, अगस्त 22 -- Auraiya News: दोवामाफी गांव स्थित प्राचीन दुर्वासा ऋषि मंदिर का एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कायाकल्प होगा। शुक्रवार को भूमिपूजन के साथ विकास कार्य की शुरुआत हो गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मंदिर का कायाकल्प होने से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य के प्रयास से मंदिर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत हुई है। सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता मुकुट सिंह शाक्य ने विधि-विधान से भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन धार्मिक स्थल के विकास से क्षेत्र में धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।मंदिर यह भी पढ़ें- Chandauli News: सिद्धपीठ मां महड़ौरी देवी मंदिर का 1.92 करोड़ से होगा कायाकल्प के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.