औरैया, अगस्त 22 -- Auraiya News: प्रधान डाकघर में उपभोक्ताओं को धुंधली बुकिंग रसीद मिलने की समस्या दूर हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शिकायत के बाद डाक विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अब बुकिंग स्लिप की प्रिंटिंग में बेहतर स्याही का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को साफ और पढ़ने योग्य रसीदें मिलने लगी हैं। जिला न्यायालय के अधिवक्ता संजीव पाण्डेय ने 13 अगस्त को प्रधान डाकघर से 15 कानूनी नोटिस बुक कराए थे। डाकघर से उन्हें मिली रसीदों पर ट्रैकिंग नंबर समेत अन्य विवरण बेहद धुंधले थे। इससे संबंधित डाक की ट्रैकिंग करने में परेशानी हो रही थी। कानूनी मामलों में समय सीमा और डाक की ट्रैकिंग महत्वपूर्ण होने के कारण उन्होंने इसकी शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भारतीय डाक को टैग कर की। शिकायत का स...