औरैया, अगस्त 12 -- Auraiya News: कस्बा स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से पद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नव नियुक्त छात्र पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने के साथ पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राणा ने छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में नेतृत्व के साथ अनुशासन और जिम्मेदारी का भाव जरूरी है। छात्र-छात्राएं अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन कर दूसरों के लिए उदाहरण बनें। समारोह में कक्षा आठ की प्रतिष्ठा गुप्ता को हेड गर्ल और मुर्शिद को हेड बॉय की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: छात्र नेताओं ने ली जिम्मेदारी की शपथ, बैज पहनकर संभाला न...