Auraiya News: एकजुट होकर संस्कृति और संस्कारों की रक्षा का आह्वान
औरैया, सितम्बर 6 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। पांच पोखरा आश्रम मुरादगंज में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने हिंदू समाज से एकजुट रहने के साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों के संरक्षण का आह्वान किया।मुख्य अतिथि प्रांत सहमंत्री अभिनव दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने हिंदू समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि संगठित होकर ही समाज और देश के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। मुख्य वक्ता प्रांत मातृशक्ति संयोजिका डॉ. सीमा जादौन ने हिंदू रीति-रिवाजों और संस्कारों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभ्यता और संस्कृति के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक रहना होगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी पर हुई चर्चा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.