औरैया, जुलाई 11 -- Auraiya News: जिले में उमस भरी गर्मी और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच आंखों के संक्रमण कंजंक्टिवाइटिस (आई फ्लू) के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में रोजाना आंखों में लालिमा, जलन, खुजली, पानी आने और सूजन की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि समय पर इलाज और सावधानी बरतने से संक्रमण को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार कंजंक्टिवाइटिस एक संक्रामक संक्रमण है, जो वायरस, बैक्टीरिया या एलर्जी के कारण हो सकता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, तौलिया, रूमाल या अन्य निजी सामान साझा करने से इसका संक्रमण तेजी से फैलता है। स्कूलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर इसका खतरा अधिक रहता है।

कंजंक्टिवाइटिस के प्रमुख लक्षण जिला संयुक्त चिकित्सालय की नेत्र रोग विशेषज्ञ ड...