औरैया, जुलाई 16 -- Auraiya News: उमसभरी गर्मी के बीच बिजली संकट ने ग्रामीण इलाकों के लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। चपटा विद्युत उपकेंद्र के महाराजपुर फीडर से जुड़े करीब 15 गांवों में बुधवार रात 11 बजे से बिजली आपूर्ति ठप रही। पूरी रात लोग गर्मी और मच्छरों के बीच जागकर गुजारने को मजबूर रहे। गुरुवार को भी बार-बार ट्रिपिंग और अघोषित कटौती का सिलसिला जारी रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। महाराजपुर फीडर से जुड़े नगलापाठक, द्वारिकापुर, काजीपुर, विजयपुर, ऊंचा, पड़रिया, गणेश का पूर्वा, मिश्रीपुर, गाढ़ा मानिकपुर, बेलाझार, मढ़ा, चमरपुरा, टिकुरिया बाग, अखबरपुर ढांडा और मिल्क हुसैनपुर समेत कई गांवों की बिजली रात करीब 11 बजे बाधित हो गई। घंटों तक आपूर्ति बह...