Auraiya News: उधार के 50 हजार ने रिश्तों में डाली दरार, ससुराल-मायके पक्ष में जमकर मारपीट
औरैया, अगस्त 29 -- Auraiya News: मुरादगंज कस्बे में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद दोनों परिवारों के बीच टकराव में बदल गया। 22 अगस्त की रात ससुराल और मायके पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। बहू के ससुर ने मायके पक्ष पर 50 हजार रुपये उधार लेकर वापस न करने के विवाद में घर पहुंचकर मारपीट करने और सामान वाहन में भरकर ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं बहू ने पति समेत ससुरालीजनों पर उसे और समझाने पहुंचे मायके पक्ष के लोगों को पीटने व घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरादगंज निवासी मजीद खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे आमिर खान की शादी चार जनवरी 2023 को मैनपुरी जिले के लाल इमली फाटक निवासी जेबा खुशबू के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.